उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत, अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव 2026 के उपरांत छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को छात्रसंघ की भूमिका, लोकतांत्रिक प्रक्रिया तथा छात्रसंघ पदाधिकारियों के दायित्वों के संबंध में जानकारी दी गई। महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

छात्रसंघ प्रभारी डॉ. छत्र सिंह कठायत के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उन्होंने विद्यार्थियों को छात्रसंघ के महत्व तथा छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलने वाले प्रतिनिधित्व और सहभागिता के अवसरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, छात्रसंघ पदाधिकारियों के कार्यों एवं दायित्वों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।

समारोह के दौरान छात्रसंघ चुनाव 2026 में निर्विरोध निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष श्री हरीश नाथ गोस्वामी ने पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद वर्मा ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक सहभागिता के साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं रचनात्मक वातावरण को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!